Pages

Subscribe:

Friday, June 22, 2012

नेता और मंत्री उठाते है एल.पी.जी. सब्सिडी का मजा

नई दिल्ली : देश की आधी कमाई तो नेताओं के नखरों पर ही खर्च हो जाती है। आपको यह जान कर बहुत हैरानी होगी कि रेड्डी के निवास पर महीने में दो से अधिक यानी साल के दौरान कुल 26 सिलेंडरों की खपत हुई है। दिल्ली में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के निवास पर 31 मई तक 1 वर्ष की अवधि में 171 एल.पी.जी. सिलेंडरों का इस्तेमाल हुआ है। वहीं विदेश राज्यमंत्री प्रणीत कौर के निवास पर इस दौरान 161 सिलेंडरों की खपत हुई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के मथुरा लाइन निवास पर 83 गैस सिलेंडरों की खपत हुई,जबकि भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने के निवास पर 80 तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री एम एस गिल ने 79 सिलेंडरों का इस्तेमाल किया। उद्योगपति नवीन जिंदल के निवास पर साल के दौरान 369 गैस सिलेंडरों भेजे गए। भाजपा सांसद मेनका गांधी द्वारा साल भर में 63 सिलेंडरों का इस्तेमाल किया गया।
सुरेश कलमाड़ी ने भी इतने ही सिलेंडरों की खपत की। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के राष्ट्रीय राजधानी स्थित निवास पर साल में 58 सिलेंडरों की खपत हुई। बसपा प्रमुख मायावती ने 45, रामविलास पासवान ने 45, जद-यू के शरद यादव ने 49, सैयद शाहनवाज हुसैन भाजपा ने 56, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 45, राजग के लालू प्रसाद यादव ने 43, पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा ने साल भर में 42 सिलेंडरों का इस्तेमाल किया।

No comments:

Post a Comment