मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी नरेंद्र मोदी का नाम नहीं लिया है लेकिन गुजरात के मुख्यमंत्री को लेकर उनका विरोध जगजाहिर है. बिहार विधानसभा चुनाव 2010 प्रचार के दौरान नीतीश के विरोध के चलते मोदी बिहार में नहीं आये. बीते दिनों बिहार की जातिवादी राजनीति पर गुजरात के मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर भी नीतीश ने कहा कि मोदी अपने राज्य के हालात देखे. बिहार पर टिप्पणी न करें. पूरे सियासी नाटक में जदयू के विधान पाषर्द और नीतीश के विश्वासपात्र देवेशचंद्र ठाकुर ने कहा कि जदयू को सांप्रदायिक छवि का प्रधानमंत्री का उम्मीदवार स्वीकार नहीं है. भाजपा यदि इस प्रकार के उम्मीदवार पर कोई फैसला करती है तो जदयू किसी भी परिणाम की परवाह नहीं करेगा. जदयू अपनी सेकुलर विचारधारा को लेकर समझौता नहीं करेगा. हालांकि ठाकुर ने कहा कि नीतीश ने यह साफ कर दिया है कि वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं है. ठाकुर ने कहा कि एक सांप्रदायिक व्यक्ति को जदयू प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में स्वीकार नहीं करेगा. जदयू ने मुख्यमंत्री का पक्ष लेते हुए कहा है कि सेकुलर छवि के उम्मीदवार की बात बिल्कुल उचित है. वह अतीत में भी सेकुलर छवि के उम्मीदवार को लेकर अडिग थे और भविष्य में भी अडिग रहेंगे. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की बात को सही परिप्रेक्ष्य में नहीं समझा गया है. उनकी बात को सही परिप्रेक्ष्य में समझने की दरकार है. जदयू और भाजपा के बीच मचे इस कोहराम में राजद के लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार से यह स्पष्ट करने को कहा कि राजग में कौन सेकुलर वह इस बात को स्पष्ट करे? लालू ने कहा कि नीतीश कुमार तो स्वयं प्रधानमंत्री बनने की हसरत पाले हुए हैं. (एजेंसी)
Tuesday, June 19, 2012
नीतीश के बयान पर सत्तारुढ गठबंधन में खलबली

Labels:
सोशल नेटवर्किन्ग
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment